
भाजपा विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और बाहुबली सुनील पांडे की बहू ऐश्वर्या राज Mrs. Bihar 2025 का खिताब जीती हैं।
भाजपा विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और बाहुबली सुनील पांडे की बहू ऐश्वर्या राज Mrs. Bihar 2025 का खिताब जीती हैं। उन्होंने पटना में आयोजित Mrs. Bihar 2025 प्रतियोगिता में जीत हासिल किया। ऐश्वर्या भोजपुर जिले की तरारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी है। इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राज ने ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वाली 14 प्रतिभागियों को पछाड़कर ये ख़िताब अपने नाम किया।
ऐश्वर्या राज बनी Mrs. Bihar 2025
ऐश्वर्या राज ने Mrs. Bihar 2025 का खिताब जीतकर सबको चौंका दिया है। कांटे की टक्कर वाली प्रतियोगिता में अपूर्वा गुप्ता फर्स्ट रनर अप और शुभांगी सेकंड रनर अप बनी है। मिसेज बिहार की इस प्रतियोगिता में बिहार की 21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं ने भाग लिया था। यह न केवल अपनी सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, प्रतिभा और सोच का परिचय भी देता है। इस प्रतियोगिता के अलग-अलग चरणों के बाद कुल14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था।
आयोजक प्रवीण सिन्हा ने क्या कुछ कहा?
आयोजक प्रवीण सिन्हा ने कहां की इस ग्रैंड फिनाले में महत्वपूर्ण चार राउंड हुए, जिसमें – बॉलीवुड राउंड, इंट्रोडक्शन राउंड, फैशन वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड शामिल था। मौके पर मिस वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल और मिस इंडिया गैलेक्सी नीतिका सत्या बतौर चीफ गेस्ट मौजूद थी। प्रवीण सिन्हा ने आगे कहा कि “बिहार की महिलाओं में अद्भुत आत्मविश्वास है और अब वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।”
ऐश्वर्या ने एयर होस्टेस और एमबीए की पढ़ाई की है
Mrs. Bihar 2025 ऐश्वर्या राज ने एयर होस्टेस और एमबीए की पढ़ाई भी की है। ऐश्वर्या राज मूल रूप से पटना की रहने वाली है। खगौल के केंद्रीय विद्यालय में उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और पटना विश्वविद्यालय से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की। ऐश्वर्या राज का एयर होस्टेस बनने का भी सपना था। उन्होंने गुरुग्राम के इंस्टिट्यूट में एयर होस्टेस का कोर्स भी किया था। लगभग 5 साल पहले ऐश्वर्या की शादी बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत से हुई थी। वह एक बच्चे की मां है।
पति और ससुर ने दी जीत की शुभकामनाएं
Mrs. Bihar 2025का ख़िताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राज को उनके पति और ससुर ने जीत की बधाइयां दी। उनके पति विशाल प्रशांत ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है। ससुर नरेंद्र नाथ पांडे, चाचा ससुर एवं पूर्व एमएलसी हुलास पांडे ने भी उन्हें जीत की बधाइयां दी।
June Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि पर करें ये काम, पूरी होंगी मनोकामनाएं, जानिए की पूरी विधि
BJP Leader Shot a Minor – सिर्फ इतना कहा था, “गाली मत दो